नमस्कार दोस्तों आज आप सभी का हम स्वागत करते हैं अपनी एक और धमाकेदार और जानकारियों से भरी हुई पोस्ट में । जैसा कि हमने अपनी पिछली पोस्ट में आपको यह बताया कि आप किसी भी ब्लॉग पोस्ट को कैसे लिख सकते हैं? उसी क्रम को जारी रखते हुए हम आपको अब यह बताएंगे कि आप किसी भी प्रोडक्ट का डिस्क्रिप्शन कैसे लिख सकते हैं? तो चलिए अब हम आपको बिना वक्त बर्बाद किए यह बताते हैं:
यह भी जाने: ब्लॉग क्या है?
प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन कैसे लिखें?

दोस्तों जब भी आप कोई भी प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन पढ़ते होंगे तो आपके मन में यह सवाल कभी ना कभी तो जरूर ही आया होगा कि ब्लॉग लिखने वाला ब्लॉगर इस प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन को किस प्रकार से और किस क्रम में लिखता है ,चलिए अब हम आपको उसी के बारे में बताते हैं ,कि एक ब्लॉगर अपने ब्लॉग में प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन किस प्रकार से लिखता है:
हम यदि कोई प्रोडक्ट का ब्लॉग लिखते हैं तो उसमें प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन का बहुत ही महत्व होता है। डिस्क्रिप्शन को लिखते समय हमें इसके मेन कीवर्ड के इस्तेमाल को नहीं भूलना चाहिए। इससे होता यह है कि हमारे ब्लॉग रीडर को समय-समय पर इस बात का पता चलता रहता है कि वह किस के बारे में जानकारियां एकत्रित कर रहे हैं।
तो चलिए अब हम आपको प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन स्टेप्स को एक नए तरीके में स्टेप बाय स्टेप बताते हुए चलते हैं । और और उन स्टेप्स को बताने के बाद हम उन सभी स्टेप्स के बारे में भी बताएंगे कि आपको उन में क्या क्या लिखना पड़ता है?
उत्पाद में किन-किन चीजों का विवरण किया गया है?
दोस्तों किसी भी प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन लिखने के लिए आपको अपने ब्लॉग पोस्ट में उस प्रोडक्ट के विशेषताओं और लाभों का वर्णन करना अति आवश्यक होता है । उत्पादों के प्रभावशाली वर्णन से ग्राहक तुरंत उस उत्पाद को करने के लिए मजबूर हो जाता है और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वह आपके ब्लॉग पड़ता है।
तो दोस्तों यह तो कुछ विशेष जानकारियां हो गई जिन्हें हमने आपको अभी तक दिया है, अब हम आपको उनके बारे में भी बता देते हैं।
इंट्रो(intro)
सबसे पहले आपको अपना एक बेहद ही मनोरंजकता से तैयार किया गया इंट्रोडक्शन आपको देना पड़ता है । यह इंट्रो सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि इसलिए भी होना चाहिए कि आपके ब्लॉग रीडर को लगे कि इसमें उसे कुछ काम की जानकारियां मिलने वाली है। और हमारा इंट्रो मजेदार इसलिए होना चाहिए कि हमारे ब्लॉग रीडर का मन पोस्ट को पढ़ते – पढ़ते न ऊबे और हमारा ब्लॉग रीडर बिल्कुल ही मन लगाकर अपने काम की सभी जानकारियों को एकत्रित करें।
इसके बाद वक्त होता है उस प्रोडक्ट के नाम और उस प्रोडक्ट से जुड़ी सभी जानकारियों को हमारे ब्लॉग रीडर तक पहुंचाने का । जैसे हम आपको नीचे दिए एग्जांपल के जरिए बता रहे हैं।
प्रोडक्ट का नाम
सबसे पहले आपको यहां पर आपके प्रोडक्ट जिसके बारे में आप बताने जा रहे हैं , उसका नाम लिखना है। यदि आप चाहें तो उस प्रोडक्ट का नाम आप इंग्लिश या हिंदी किसी भी तरीके से या फिर दोनों लिख कर बता सकते हैं।
प्रोडक्ट के बारे में जानकारियां
प्रोडक्ट जिसके बारे में आप बता रहे हैं,उसका नाम बताने के बाद बारी होती है, उस प्रोडक्ट से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियों को अपने ब्लॉग रीडर को देने की। क्योंकि यही सभी जानकारियां हमारा ब्लॉग रीडर जानने के लिए हमारी ब्लॉक पर आया हुआ है। इसलिए हमारा फर्ज है कि हम अपने ब्लॉग रीडर को सभी प्रकार की जानकारियां देकर उसे इस प्रोडक्ट को खरीदने में सहयोग करें।
प्रोडक्ट से जुड़ी कुछ विशेषताओं का वर्णन
इस हेडिंग में आपको यह बताना होता है,की प्रोडक्ट की क्या-क्या विशेषताएं हैं? इन विशेषताओं को आप विभिन्न हेडिंग्स या फिर स्टेप्स के जरिए बता सकते हैं। आप चाहे तो अपना कोई नया तरीका भी उपयोग करके अपने ब्लॉग रीडर को खुश कर सकते हैं। इन विशेषताओं का वर्णन करते समय आपको पंक्चुएशन का काफी ध्यान देना होगा।
प्रोज और कॉन्स
यह सभी जानकारियां देने के बाद अब वक्त हो चलता है, अपने ब्लॉग रीडर को, जिस प्रोडक्ट के बारे में हम बता रहे हैं ,उस प्रोडक्ट से जुड़ी सभी प्रकार की प्रोज और कॉन्स के बारे में बताने का। इसमें आपको कम से कम चार या पांच प्रोज और कॉन्स को बताना अति आवश्यक होता है।
दोस्तों यदि आप सोच रहे हैं कि प्रोस और कॉन्स क्या होते हैं? तो हम आपको बता देते हैं कि प्रोज मतलब होता हैं अच्छाई और कॉन्स मतलब होता है कमियां। तो दोस्तों अब उम्मीद करते हैं कि आपको इन सभी के बारे में पर्याप्त जानकारी प्राप्त हो गई होगी।
लिंक (link)
इन सभी के बाद वक्त होता है एक महत्वपूर्ण हैडिंग का,जो होता है लिंक।अब आप सोच रहे होंगे कि लिंक का क्या महत्व है? दोस्तों हम आपको यह बता दें की लिंक एक ऐसा माध्यम होता है, जो हमारी ब्लॉग को उस प्रोडक्ट से डायरेक्ट जोड़ता है।
अब उस प्रोडक्ट के बारे में सभी जानकारियां लेने के बाद यदि आप इस प्रोडक्ट को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो बस आपको इस लिंक को क्लिक करना है और आप अपने आप को उस प्रोडक्ट के पास पाएंगे। तो यह फायदा होता है लिंक का।
दोस्तो यदि आपको किसी एक ही प्रोडक्ट का डिस्क्रिप्शन लिखना है तो इतनी हेडिंग्स देने के बाद आप FAQs देकर इसका कंक्लुजन लिखकर अपने इस ब्लॉग को समाप्त कर सकते हैं,परंतु यदि आप कई प्रोडक्ट का डिस्क्रिप्शन दे रहे हैं तो आप:
- प्रोडक्ट का नाम
- प्रोडक्ट के बारे में जानकारियां
- प्रोडक्ट से जुड़ी कुछ विशेषताओं का वर्णन
- प्रोज और कॉन्स
इतना हेडिंग्स देने के बाद अपने अगले प्रोडक्ट का नाम,प्रोडक्ट के बारे में जानकारियां, प्रोडक्ट से जुड़ी कुछ विशेषताओं का वर्णन, प्रोस और कॉन्स बताने के बाद , जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया था। आप अपने अगले प्रोडक्ट के बारे में बता सकते हैं।
इसी तरह एक प्रोडक्ट में इतनी सारी चीजें को बताने के बाद आप अपना दूसरा प्रोडक्ट स्टार्ट कर सकते हैं।
प्रोडक्ट से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने के बाद FAQs नहीं भूलना है, क्योंकि इसमें हम ब्लॉग रीडर को यह बताते हैं कि उसे इस प्रोडक्ट को क्यों खरीदना चाहिए? उस प्रोडक्ट से उसे क्या-क्या लाभ होने वाले हैं? प्रोडक्ट से उसे किन-किन चीजों में सहायता मिलने वाली है? ऐसे ही कुछ बेसिक प्रश्न का हमें जवाब देना होता है।
निष्कर्ष
दोस्तों यह हमारे आज के ब्लॉक का निष्कर्ष नहीं है, बल्कि यह एक हेडिंग है। जिसको हमें हमारे ब्लॉक को खत्म होने के बाद देना पड़ता है और इसमें हमें यह बताना होता है की हमारे द्वारा बताएं गई प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन का क्या निष्कर्ष निकलता है?
दोस्तो हमने आपको वह सभी जानकारियां दे दी हैं, जिनसे आप किसी भी प्रोडक्ट का डिस्क्रिप्शन हेडिंग बाई हेडिंग बिल्कुल ही आसानी से दे सकते हैं। तो अब वक्त है, हमारी आज की इस ब्लॉक के निष्कर्ष का।
यह भी जाने: ब्लॉग पोस्ट को यूनिक कैसे बना सकते हैं
निष्कर्ष
दोस्तों हमने आपको प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन लिखने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां आपको आज के हमारे इस पोस्ट में दे दी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के बाद प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन लिखने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। दोस्तों यदि आपको हमारी आज की इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि नजर आई हो तो उसे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
हम आपकी समस्याओं का समाधान करने का जरूर प्रयत्न करेंगे।आज की हमारी इस पोस्ट में बस इतना ही, मिलते हैं आपसे एक और नए पोस्ट में। तब तक के लिए हम आपसे विदा लेते हैं। धन्यवाद।